Cricket Image for ICC Women's T20 World Cup 2023: भारत से लेकर पाकिस्तान तक, देखें सभी टीमों के स्क् ( ICC Womens T20 World Cup 2023)
ICC Women's T20 WC 2023: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज साउथ अफ्रीका में 10 फरवरी से होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट में सभी 10 टीमें वर्ल्ड कप के खिताब के लिए भिड़ती नजर आएगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार (10 फरवरी) को होस्ट कंट्री साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
Tournament Format: 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ही ग्रुप में कुल 5-5 टीमें हैं जो कि राउंड रॉबिन फॉर्मेट के अनुसार आपस में भिड़ेगी। भारतीय टीम ग्रुप 2 का हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान, इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है।
ग्रुप 1- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, और श्रीलंका
ग्रुप 2 - भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज