Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी को लेकर बोले इरफान पठान, अगर खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए

नई दिल्ली, 30 मार्च | पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए।  पठान

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma March 30, 2020 • 20:59 PM
MS Dhoni
MS Dhoni (Twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 30 मार्च | पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। 

पठान ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा, " महेंद्र सिंह धोनी को खेलने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें भारत के लिए भी खेलना चाहिए। वह भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से हैं। उन्होंने विश्व क्रिकेट को काफी कुछ दिया है।"

Trending


उन्होंने कहा, " लेकिन अगर धोनी को टीम में शामिल किया जाता है तो क्या ये उन खिलाड़ियों के साथ सही होगा जो नियमित तौर पर उनकी जगह टीम इंडिया का हिस्सा हैं। लोकेश राहुल और ऋषभ पंत नियमित तौर पर करीब एक साल से भारतीय टीम में खेल रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।"
 


Cricket Scorecard

Advertisement