IPL 2026: प्लेऑफ रेस में CSK और SRH मुकाबले से आएगा बड़ा ट्विस्ट,एक साथ 2 टीम कर सकती हैं क्वालीफाई (Image Source: Google)
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार (18 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में लीग स्टेज में सिर्फ 8 मुकाबले बचे हैं और फिलहाल सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई है।
हैदराबाद की टीम 14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है, वहीं चेन्नई 12 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। दोनों के बीच होने वाला यह मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से बहुत अहम है।
अगर हैदराबाद इस मैच में चेन्नई को हरा देती है तो हैदराबाद औऱ गुजरात दोनों ही प्लेऑफ के क्वालीफाई कर जाएगी। गुजरात फिलहाल 16 पॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है।