if we push Hardik Pandya too hard to bowl, then he might not be an asset as a batsman says Mahela Ja (Image Source: Twitter)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2021 में एक गेंद भी नहीं डाल पाएंगे। मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने इसके संकेत दिए हैं। पांड्या ने इस जीन 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक गेंद भी नहीं डाली।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार (2 अक्टूबर) को होने वाले मुकालबे से पहले मीडिया से बातचीत में मुंबई इंडियंस के कप्तान महेला जयवर्धने ने पांड्या के गेंदबाजी ना करने के पीछे की वजह बताई है।
वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयर्धवने ने कहा,“ इस समय अगर हम हार्दिक पांड्या पर गेंदबाजी करने का ज्यादा दबाव डालते हैं, तो वह संघर्ष करते हुए नजर आ सकते हैं। तब संभव है कि उनकी बल्लेबाजी भी खराब हो सकती है।