इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 (International League T20, 2024) के क्वालीफायर 1 में MI एमिरेट्स (MI Emirates) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गल्फ जायंट्स (Gulf Giants) को 45 रन से हरा दिया। MI ने जीत के साथ उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। फाइनल में उनका मुकाबला क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम से होगा। क्वालीफायर 2 कल दुबई कैपिटल्स और गल्फ जायंट्स के बीच खेला जाएगा। वहीं फाइनल 17 फरवरी को होगा।
क्वालीफायर 1 में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI एमिरेट्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से कप्तान निकोलस पूरन ने 36(28) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। ड्वेन ब्रावो ने 28 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाये। टिम डेविड ने 21 गेंद में 4 चौको की मदद से 29 रन की पारी खेली। कायरन पोलार्ड 14 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट डेनियल वॉरेल को मिले। 2 विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी और एक विकेट जुहैब जुबैर ने अपने खाते में जोड़ा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गल्फ जायंट्स की पूरी टीम 18.2 ओवरों में 118 के स्कोर पर ढेर हो गयी। गल्फ की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्रिस जॉर्डन के बल्ले से निकले। उन्होंने 15 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। उस्मान खान ने 26(28) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। क्रिस लिन ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। MI एमिरेट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विजयकांत व्यासकांत को मिले। 2-2 विकेट अकील होसेन और वकार सलामखिल ने अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट ब्रावो और मुहम्मद रोहिद खान ने चटकाया।