आईपीएल 2026 के मुकाबले में मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि स्टैंड्स में भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस आपस में भिड़ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना ने एक बार फिर स्टेडियम सुरक्षा और फैन बिहेवियर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बुधवार (1 अप्रैल) को आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा था, जहां फैंस का जोश इस कदर बढ़ गया कि मामला झगड़े तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि एक विवादित फैसले को लेकर दोनों टीमों के समर्थकों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं और मुक्के भी चला रहे हैं। इस दौरान आसपास बैठे लोग, खासकर परिवार और बच्चे, काफी घबरा गए और वहां से हटने लगे।