पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त तबाही मचाई। उन्होंने बृजेश शर्मा के एक ओवर में ही 24 रन ठोककर मैच का रुख बदल दिया। स्टोइनिस की इस तूफानी पारी ने पंजाब को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में मंगलवार (28 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच में आग लगा दी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही और प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत प्लेटफॉर्म दिया। इसके बाद 14वें ओवर में जब पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए तो शुरुआत में उन्होंने थोड़ा समय लिया, लेकिन सेट होते ही गियर बदल दिया।