IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की तरफ से दोनों ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने सधी हुई शुरुआत करते हुए टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलवाई। मैच के 15वें ओवर में सैम कुरेन के साथ जो कुछ भी हुआ उसे वह भूलना चाहेंगे।
रोहित शर्मा ने सैम कुरेन द्वारा फेंके गए 15वें ओवर में चौकों की झड़ी लगा दी। सैम कुरेन रोहित शर्मा के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे थे लेकिन, रोहित शर्मा ने गेंदबाज पर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया और ओवर की पहली, दूसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर चौंका जड़ दिया।
Rohit Sharma hits the first boundary of the 2nd Test in the 13th over!#RohitSharma #ENGvsIND
— ABDULLAH NEAZ (@AbdullahNeaz) August 12, 2021
pic.twitter.com/F4RIU6AVOA
रोहित शर्मा द्वारा सैम कुरेन की हुई इस धुनाई पर यूजर्स जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स मीम बना रहे हैं तो कुछ लोग कमेंट के माध्यम से 23 साल के इस गेंदबाज को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बस इंग्लैंड हमारे सैम कुरेन भाई को निकाल ना दे।' वहीं अन्य यूजर भी इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
Bus england humare Sam Curran bhai ko nikaal na de -:) https://t.co/ycNnNyZum8
— Abhishek (@AwadhiGuy) August 12, 2021
Sam Curran To #RohitSharmapic.twitter.com/pGBUnJeHDf
— Yaswanth(@ParlaYaswanth) August 12, 2021
#ENGvIND #RohitSharma#SamCurran right now:- pic.twitter.com/j3TAV8dXp9
— The Witty Man (@thewittyman1710) August 12, 2021