IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 121 रनों के बड़े अंतर हराया और सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल करते हुए अपना कब्जा जमा लिया। रविवार (25 अक्टूबर) को कोटंबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे के सामने 329 रनों का बड़ा लक्ष्य था, जिसके जवाब में 207 रनों पर सिमट गई।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार शतक ठोके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई हरमनप्रीत ने 121 में 121 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल रहे। वहीं छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी दीप्ति ने 86 गेंदों में नाबाद 106 रन ठोके, उनकी पारी में भी 15 चौके शामिल रहे। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी 67 गेंदों में 61 रन की अहम पारी खेली थी।
जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में नोमवेलो सिबांडा ने 2 विकेट लिए। तेंदाई मकुशा, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वांज़ुरा और ओलिंडर चारे को 1-1 विकेट मिला।