SL A vs IND A: साईं सुदर्शन और गुरनूर बराड़ का धमाल, इंडिया ए ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ए को रौंदक (Image Source: Google)
Sri Lanka A vs India A, 2nd Unofficial Test: साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शानदार शतक और गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) की गेंदबाजी में इंडिया ए ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में श्रीलंका ए को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंडिया ए टीम ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए टीम ने 6.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के जीत हासिल कर ली। साईं सुदर्शन ने नाबाद 25 रन और अमन मोखाडे ने नाबाद 11 रन बनाए।
इससे पहले विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद श्रीलंका दूसरी पारी में 209 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसमें एशेन बंडारा ने 86 गेंदों में 87 रन की पारी खेली थी, लेकिन कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका।