T20 World Cup 2026 Warm-Up Match, India A vs Namibia Highlights: 7 फरवरी से शुरु हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-ए ने आखिरी वॉर्मअप मैच में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। रियान पराग और नमन धीर की शतकीय साझेदारी ने टीम को 197 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में भारतीय गेंदबाजों ने नामीबिया के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। लगातार विकेट गिरने से नामीबिया कभी भी मुकाबले में लौट नहीं सकी और भारत-ए ने एकतरफा अंदाज में 130 रन से बड़ी जीत अपने नाम की।
यह 16वां और आखिरी वॉर्मअप मुकाबला शुक्रवार (6 फरवरी) को भारत-ए और नामीबिया के बीच आखिरी मुकाबला बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेला गया। इस मैच में भारत-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि उर्विल पटेल भी 14 रन ही जोड़ सके। इसके बाद रियान पराग और नमन धीर ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 111 रन की शानदार साझेदारी निभाई।