Women's Asia Cup Rising Stars 2026: इंडिया ए ने पाकिस्तान ए को 8 विकेट से रौंदा, सिर्फ 10.1 ओवर में (Image Source: X.Com (Twitter))
India A vs Pakistan A Highlights: वृंदा दिनेश के तूफानी अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार अर्धशतक के दम पर इंडिया ए ने बैंककॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। ग्रुप ए में शामिल इंडिया ए की यह पहली जीत है और पाकिस्तान ए की पहली हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ए की टीम 18.5 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। शवाल ज़ुल्फ़िकार ने 23 रन और गुल रुख ने 21 रन बनाए। टीम की 8 बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।