रांची वन डे: धोनी के घर में आज किवी टीम से भिड़ेगा भारत ()
रांची, 26 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| महेंद्र सिंह धोनी की आगुआई वाली भारतीय टीम आज अपने कप्तान के घर में चौथे वन डे में न्यूजीलैंड के सामने होगी। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में होने वाले इस मैच में मेजबानों की कोशिश जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल करने की होगी।
बड़ी खबर: धोनी ने कर दिया ऐलान, कोहली और सचिन में कौन है बेहतर
भारत ने मोहाली में खेला गया तीसरा मैच जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली है।
इस मैच में सभी की निगाहें स्थानीय खिलाड़ी धोनी पर होंगी। भारत की सबसे बड़ी चिंता सलामी जोड़ी का रन न बनाना है। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे दोनों टीम को मनमाफिक शुरुआत देने में असफल रहे हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जो भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके हैं। इस मैच में भी उन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।