रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, Abhishek Sharma वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में बना सकते हैं World Record (Indian Batter Abhishek Sharma)
India vs West Indies 1st T20I: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पास मंगलवार (6 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।
भारत के लिए 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन
अभिषेक ने अभी तक खेले गए 62 टी-20 इंटरनेशनल की 61 पारियों में 32.64 की औसत से 1926 रन बनाए हैं। अगर वह 74 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 2 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।