भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट रौंदकर ODI सीरीज में दिया क्लीन स्वीप, यशस्वी और प्रसिद्ध ने बिखेरा ज (Image Source: X)
India vs Afghanistan 3rd ODI: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाकर टीम को आसान जीत दिलाई।
वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (20 जून) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा।
अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। रहमानुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह 5-5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि इब्राहिम जादरान भी 11 रन ही बना सके। टीम ने 10 ओवर के अंदर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए।