BCCI ने सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए पिछले महीने ही भारतीय टी20 टीम (India T20 Squad) का ऐलान किया था। अब इस स्क्वाड को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले BCCI टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। TOI की रिपोर्ट की माने तो एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में अंतिम समय में बदलाव किए जा सकते हैं। BCCI इसके लिए एशियन गेम्स की अथॉरिटी से भी संपर्क करेगी। खबरों के अनुसार भारतीय चयनकर्ता इस टूर्नामेंट में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं।
बताते चलें कि हाल ही में जिम्बाब्वे टूर के लिए इंडियन टी20 स्क्वाड की घोषणा की गई है जिसमें संजू सैमसन, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। खबरों के अनुसार उन्हें आराम दिया गया है ताकी दूसरे नए युवा खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे टूर पर मौका देकर अज़माया जा सके। इस सीरीज के लिए टीम में प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अशोक शर्मा जैसे युवाओं को जगह दी है।