India Squad for Hong Kong Sixes 2026: भारत ने हांगकांग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes 2026) टूर्नामेंट के लिए अपनी सात सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। ये टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से शुरू होने वाला है जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kuma) करेंगे। वो लगभग चार साल बाद भारत की जर्सी में एक्शन करते दिखने वाले हैं।
जी हां, ऐसा ही होने वाला है। भुवी ने साल 2022 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। ये मुकाबला नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। यहां ये भी जान लीजिए कि हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के गेम इंटरनेशनल क्रिकेट में काउंट नहीं होते, क्योंकि इसके मुकाबले महज़ 6-6 ओवर के खेले जाते हैं। ऐसे में हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भुवी भले ही भारतीय जर्सी में खेलते दिखेंगे, लेकिन उनके नए बनने वाले आंकड़ें इंटरनेशनल क्रिकेट में काउंट नहीं होंगे।
इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार के अलावा हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को भी जोड़ा गया है। क्रुणाल एक बेहद ही काबिल ऑलराउंडर हैं, जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से टीम के लिए योगदान करते हैं। उन्होंने देश के लिए 5 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।