Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इस दिन होगा !

17 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे। गांगुली के आधिकारिक तौर...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat October 17, 2019 • 10:53 AM
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इस दिन होगा ! Images
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इस दिन होगा ! Images (twitter)
Advertisement

17 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे। गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के दो दिन बाद 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था।

भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जो तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।  विश्व कप के बाद से धोनी टीम के साथ नहीं हैं।

Trending


गांगुली ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, "मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं इस पर बात करूंगा कि वे लोग क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार रखूंगा।"

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है तो पूर्व कप्तान ने कहा, "जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था। चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 को होनी है।"

संन्यास के सवाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह धोनी से पूछना चाहते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, "देखते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं।" गांगुली 24 अक्टूबर को ही कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे।


Cricket Scorecard

Advertisement