टीम इंडिया ने U-19 World Cup 2026 जीतने के लिए इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्य,सूर्यवंशी ने खेली त (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs England U-19 World Cup 2026 Final: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के तूफानी शतक के दम पर भारतीय टीम ने शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीत के लिए इंग्लैंड को 412 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ मुकाबले में 350 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2024 में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 20 रन के कुल स्कोर पर एरॉन जॉर्ज के रूप में पहला झटका लगा। जिसके बाद सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पारी को सभाला औप दूसरे विकेट के लिए 90 रन में 142 रन जोड़े।