टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों टी-20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का आगाज 20 सितंबर यानि मंगलवार से होगा जो कि पंजाब में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले हम आपको बताएंगे भारत या ऑस्ट्रेलिया? फटाफट क्रिकेट में आपने-सामने की टक्कर में किसका पलड़ा ज्यादा भारी रहा है।
आंकड़ें दे रहे हैं भारत का साथ : इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में अब तक मेजबानों का पलड़ा भारी रहा है। टी-20 फॉर्मेट में दोनों ही टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 13 बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया है, वहीं 09 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर बाजी अपने नाम की है।
| Team | India | Australia |
| Span | 2007-20 | 2007-20 |
| Match | 23 | 23 |
| Won | 13 | 9 |
| Lost | 9 | 13 |
| Tied | 0 | 0 |
| NR | 1 | 1 |
भारत में होती है कड़ी टक्कर : भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत की सरजमीं पर खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले काफी टक्कर के होते हैं। बता दें कि इन दोनों ही टीमों ने इस फॉर्मेट में भारत के मैदानों पर कुल 7 मैच खेले हैं। इस दौरान चार बार मेजबानो ने मुकाबला जीता है, वहीं तीन बार मेहमानो ने भाजी मारी है।
| Team | India | Australia |
| Span | 2007-20 | 2007-20 |
| Match | 7 | 7 |
| Won | 4 | 3 |
| Lost | 3 | 4 |
| Tied | 0 | 0 |
| NR | 0 | 0 |