IND vs ENG Semi final Weather report: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की इंडिया का सामना हैरी ब्रूक की इंग्लैंड से होने वाला है। ये मुकाबला आज यानि गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन सेमीफाइनल आते-आते दोनों टीमों ने लय हासिल कर ली है।
हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मुंबई के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है? मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में इस सेमीफाइनल के लिए आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और नमी का स्तर 60 प्रतिशत से अधिक होने की संभावना है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलने वाला है।
इस बड़े मैच से पहले पूरे देशभर में दुआओं का दौर भी शुरू हो चुका है। वहीं, फैंस को उम्मीद होगी कि इस बड़े मैच में स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का बल्ला भी चलेगा। हालांकि, कुछ क्रिकेट पंडित अभिषेक को इस मैच के लिए ड्रॉप करने की बात भी कर रहे हैं लेकिन पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अभिषेक को अपना पूरा समर्थन दिया है।