Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम प्लेइंग XI में कर सकती है बदलाव, जानिए प्लेइंग XI

25 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच माउंट मंगनुई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम को पहले वनडे में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम हर हाल में भारत के सामने

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat January 25, 2019 • 12:26 PM
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम प्लेइंग XI में कर सकती है बदलाव, जानिए प्लेइंग XI Images
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम प्लेइंग XI में कर सकती है बदलाव, जानिए प्लेइंग XI Images (Twitter)
Advertisement

25 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच माउंट मंगनुई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम को पहले वनडे में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम हर हाल में भारत के सामने चुनौती पेश करना चाहेगी।

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट खासकर स्पिनर ईश सोढ़ी को शामिल कर सकता है।

Trending


ऐसा हुआ तो लॉकी फर्ग्यूसन या डग ब्रेसवेल में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम को पहले वनडे में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरे वनडे के लिए यह हो सकती है न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI

रॉस टेलर, टिम साउदी, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन मुनरो, ट्रेंट बाउल्ट, टॉम लाथम, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल/ ईश सोढ़ी, हेनरी निकोल्स


Cricket Scorecard

Advertisement