Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के सामने होगी ऐसी 3 चुनौतियां

नई दिल्ली, 30 सितम्बर| भारतीय क्रिकेट टीम दो अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरूआत करेगी। दुनिया की नंबर वन भारतीय टेस्ट टीम को इस सीरीज...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat September 30, 2019 • 18:36 PM
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के सामने होगी ऐसी 3 चुनौतियां Images
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के सामने होगी ऐसी 3 चुनौतियां Images (Twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 30 सितम्बर| भारतीय क्रिकेट टीम दो अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरूआत करेगी। दुनिया की नंबर वन भारतीय टेस्ट टीम को इस सीरीज में तीन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

पहली चुनौती लोकेश राहुल का खराब फॉर्म रही है। इसी वजह से चयनकर्ता ओपनर के रूप में रोहित शर्मा पर आस लगाए हुए हैं। लेकिन, रोहित अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की ओर से खेलते हुए खाता खोले बिना आउट हो गए थे।

Trending


मेजबान टीम के लिए दूसरी चुनौती विकेटकीपर को लेकर है। टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग को लेकर ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा के बीच मुकाबला है। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टर्निग विकेटों पर साहा को मौका मिलना चाहिए। हालांकि कोच शास्त्री पहले ही यह चुके हैं कि पंत को भी लंबे मौके दिए जाएंगे।

भारतीय टीम के लिए तीसरी समस्या जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी है। बुमराह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और अब वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं


Cricket Scorecard

Advertisement