Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान (Image Source: X.Com (Twitter))
India Women's squad for the 2026 Asian Games announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार (30 जून) को जापान के आइची–नागोया में सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।
मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ही करेंगी। बता दें कि चीन में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
श्रेयंका पाटिल भी टीम का हिस्सा हैं, हालांकि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। श्रेयंका चोट के चलते मौजूदा महिला टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। भारतीय टीम भी ग्रुप स्टेज में ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।