IND vs ENG: Abhishek Sharma के नाम दर्ज हुआ बड़ा अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड,जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा (Image Source: AFP)
India vs England 5th T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शनिवार (11 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में फ्लॉप रहे। अभिषेक ने 5 गेंदों में 3 रन बनाए और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को आसान सा कैच थमाकर बैठे।
भले ही अभिषेक बल्लेबाजी में नहीं चले लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे कोई नहीं तोड़ना चाहेगा।
बिना वनडे इंटरनेशनल औऱ टेस्ट डेब्यू किए बतौर पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में अभिषेक टॉप पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर 53वां टी-20 इंटरनेशनल मैच था और लिस्ट में उन्होंने सैमुएल बद्री (52 मैच) को पीछे छोड़ा।