Ishan Kishan आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में बना सकते हैं खास रिकॉर्ड, शिखर धवन का रिकॉर्ड खतरे में (Image Source: AFP)
India vs Ireland 2nd T20I: भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के पास रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आय़रलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
7000 टी-20 रन
किशन ने टी-20 क्रिकेट में अभी तक 245 मैच की 236 पारियों में 6922 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 78 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे।
बतौर भारतीय 13 खिलाड़ी ही टी-20 में 7000 रन के आंकड़े तक पहुंचे हैं, जिमेंस विराट कोहली,रोहित शर्मा,शिखऱ धवन, सूर्यकुमार यादव,संजू सैमसन,केएल राहुल, सुरेश रैना,अंजिक्य रहाणे,एमएस धोनी,दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा,मनीष पांडे औऱ श्रेयस अय्यर का नाम शुमार है।