India vs Afghanistan, 1st ODI: भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार (13 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में 16 गेंदों में 16 रन की पारी खेली,जिसमें दो चौके और एक छक्का जड़ा और रनआउट होकर पवेलियन लौटे। भले ही रोहित सस्ते में आउट हो गए, लेकिन खास रिकॉर्ड बना दिया
बतौर ओपनर 16000 इंटरनेशनल रन
रोहित ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने किया था, जिन्होंने बतौर भारतीय ओपनर 16119 रन बनाए हैं।
Most Runs as an opener (Indians)
— (@Shebas_10dulkar) June 13, 2026
16119 - Virender Sehwag
16000 - *
15335 - Sachin Tendulkar
12258 - Sunil Gavaskar
10867 - Shikhar Dhawan
9157 - Sourav Ganguly pic.twitter.com/03JA66INJM