MS Dhoni and Sushant Singh Rajput (Twitter)
नई दिल्ली, 14 जून,| पर्दे के महेंद्र सिंह धोनी यानी बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत पर पूरा खेल जगत दुखी है और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सुशांत के निधन पर शोक जताया है। सुशांत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। वह महज 34 साल के थे।
सुशांत ने भारतीय टीम के महान कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी .. द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी का रोल निभाया था और सभी ने उनके अभिनय की तारीफ की थी।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने सुशांत के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह काफी युवा और बेहतरीन अभिनेता थे। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।"