Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवी की पोस्ट पर शुभमन का कमेंट देखा क्या ? बन जाएगा आपका दिन

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। युवी भारत के उभरते सितारों में से एक शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ काफी मस्ती करते दिखते हैं और इन खास पलों को अपने

Shubham Yadav
By Shubham Yadav September 11, 2021 • 13:38 PM
Cricket Image for युवी की पोस्ट पर शुभमन का कमेंट देखा क्या ? बन जाएगा आपका दिन
Cricket Image for युवी की पोस्ट पर शुभमन का कमेंट देखा क्या ? बन जाएगा आपका दिन (Image Source: Google)
Advertisement

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। युवी भारत के उभरते सितारों में से एक शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ काफी मस्ती करते दिखते हैं और इन खास पलों को अपने फैंस के साथ भी साझा करते रहते हैं।

अब युवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन इस तस्वीर पर कमेंट करके शुभमन गिल ने सारी महफिल लूट ली। 

Trending


युवी ने अपनी तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने नारंगी रंग की टी-शर्ट पहनी थी और बिल्कुल मनमोहक लग रहे थे और इस तस्वीर में वो थोड़े शरारती लुक में भी नजर आ रहे थे। उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन दिया, "जब मैं छोटा बच्चा था, बड़ी शरारत करता था।"

युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पाजी आप तो अब भी उतनी ही शरारत करते हो।' शुभमन के इस कमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पोस्ट को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

 


Cricket Scorecard

Advertisement