भारत को पहली जीत दिलाने वाले कप्तान, जिनके नाम पर 'विजय हजारे ट्रॉफी' (Image Source: IANS)
विजय सैमुअल हजारे की गिनती भारत के महान बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर में टीम को मजबूती दी। उनके सम्मान में भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट का नाम रखा गया है।
विजय हजारे का जन्म 11 मार्च 1915 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। ग्रामीण इलाके में विजय हजारे को ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज क्लैरी ग्रिमेट ने कोचिंग दी थी।
1934/35 में फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत करने वाले विजय हजार ने साल 1946 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 31 साल की उम्र में भारत की ओर से पहला मैच खेलते हुए विजय हजारे ने 31 रन और 34 रन की पारियां खेली थीं।