भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई और यही कारण है कि खिलाड़ियों को ट्रोल भी किया गया। इस दौरान फैंस ने मज़ेदार मीम्स भी शेयर किए और अब उन्हीं में से एक युवराज सिंह ने भी शेयर किया है। युवराज सिंह द्वारा शेयर किया गया ये मीम फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने हाल ही में एक मीम शेयर किया है जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को देखा जा सकता है। इस मीम में देखा जा सकता है कि विराट कोहली सोच रहे हैं कि अगर युवराज सिंह आज होते तो मिडल ऑर्डर स्ट्रॉंग होता।
इस मीम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर प्रैक्टिकल तौर पर देखा जाए तो टीम इंडिया को युवी जैसे खिलाड़ी की कमी साफ खलती हुई दिखी। क्यों 2007 और 2011 वर्ल्ड कप अगर भारत जीता तो उस दौरान युवी की भूमिका काफी अहम रही थी।
