भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने गुरूवार (6 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 8.20 की इकॉनमी से 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वह इस मुकाबले में भारत के सबसे किफायती गेंदबाज रहे।
इस विकेट के साथ ही बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए। बतौर तेज गेंदबाज भारत के लिए उनसे पहले कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान की इस आंकड़े तक पहुंचे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाजी औसत से कम से कम 500 विकेट लेने के मामले में बुमराह टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 20.62 की औसत से 500 विकेट पूरे किए हैं। बुमराह ने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (21.76 औसत) को पीछे छोड़ा।