IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 के लिए नीलामी चल रही है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। बोली के दौरान पंजाब और मुंबई के बीच जमकर वॉर देखने को मिली। क्रिस मॉरिस को राजस्थान, पंजाब और आरसीबी की टीम अपने दल में शामिल करने के लिए काफी बेताब दिखी।
75 लाख से शुरू हुई क्रिस मॉरिस की बोली में फ्रेंचाइजी के बीच जमकर तनाव देखने को मिला। पिछले साल मॉरिस को आरसीबी ने 10 करोड़ में खरीदा था। हालांकि वह सीजन उनका काफी खराब रहा था और उन्होंने टीम को काफी निराश किया था। वह चोट की वजह से आईपीएल के काफी मैच नहीं खेल पाए थे।
फिलहाल आठ टीमों के पास 61 स्लॉट्स खाली हैं जिनके लिए मजेदार बोली चल रही है। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। मैक्सवेल की बोली के दौरान भी फ्रेंचाइजी में जमकर तनाव देखने को मिला था।
Most Expensive Buy Ever In IPL Auction History!!Auction?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#IPLAuction #IPL #IPL2021 #AUCTION pic.twitter.com/4KDw6sFWsq
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 18, 2021