IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 के लिए नीलामी चल रही है। इस मिनी ऑक्शन का आयोजन चेन्नई के ग्रांड चोला होटल में किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस ऑक्शन में भी मेला लूट लिया है। मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। मैक्सवेल की बोली के दौरान फ्रेंचाइजी में जमकर तनाव देखने को मिला।
2 करोड़ से शुरू हुई मैक्सवेल की बोली में केकेआर और राजस्थान ने शुरू में दिलचस्पी दिखाई लेकिन बाद में चैन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाकर सभी को चौंका दिया। चैन्नई और आरसीबी के बीच मैक्सवेल के लिए जमकर लड़ाई देखने को मिली। पिछली साल मैक्सवेल 10 करोड़ 75 लाख में बिके थे।
आईपीएल सीजन 14 में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आए थे हालांकि वह सीजन उनका काफी खराब रहा था और उन्होंने टीम को काफी निराश किया था। फिलहाल आठ टीमों के पास 61 स्लॉट्स खाली हैं जिनके लिए मजेदार बोली चल रही है।
Glenn Maxwell Will Play for rcb!Auction?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#IPLAuction #IPL #IPL2021 #AUCTION pic.twitter.com/wa1eSzvLLe
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 18, 2021