MS Dhoni (Twitter)
क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां बर्थडे बना रहे हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। इस खास मौके पर आइए जानते हैं धोनी द्वारा बनाए गए 7 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में।
तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले अकेले कप्तान
एमएस धोनी दुनिया के अकेले कप्तान है जिन्होंने अपनी टीम को तीनों बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 24 सितंबर 2007 को टी-20 वर्ल्ड कप, 2 अप्रैल 2011 को क्रिकेट वर्ल्ड कप और 23 जून 2013 को चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
एमएस धोनी दुनिया के अकेले विकेटकीपर हैं,जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा स्टम्पिंग की है। 350 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 123 स्टम्पिंग दर्ज हैं। इस लिस्ट में उनके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने 404 मैचों में 99 स्टम्पिंग की थी।
धोनी ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में नाबाद 183 रन की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर काबिज एडम गिलक्रिस्ट ने 16 जनवरी 2004 को जिम्बाब्वे के खिलाफ होबार्ट में 172 रन की पारी खेली थी।