साउथ अफ्रीका को झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, कीवी टीम के लिए भी बुरी (Image Source: AFP)
New Zealand vs South Africa T20I: साउथ अफ़्रीका के बल्लेबाज़ जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann) दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 17 मार्च को इसकी जानकारी दी।
रविवार को बे ओवल में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में फील्डिंग के दौरान हरमन को यह चोट आई थी, यह उनका डेब्यू मुकाबला था। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और फिर बल्लेबाजी की शुरूआत करने मैदान पर नहीं आए। बाद के स्कैन से ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग टियर की पुष्टि हुई।
सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेला जाएगा लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।