Advertisement
Advertisement
Advertisement

RCB Vs KKR आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाते 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार

कोलकाता, 20 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच पर सट्टा लगाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग शुक्रवार रात ईडन गार्डन्स मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat April 20, 2019 • 16:14 PM
RCB Vs KKR आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाते 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार Images
RCB Vs KKR आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाते 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार Images (Twitter)
Advertisement

कोलकाता, 20 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच पर सट्टा लगाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग शुक्रवार रात ईडन गार्डन्स मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान कथित तौर पर सट्टा लगा रहे थे। 

क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन अन्य मध्य प्रदेश के सागर से हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), प्रवीण त्रिपाठी ने कहा, "सट्टेबाजों के पास से 14 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में मैदान पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।" 

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS IPL 2019