IPL 2020: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम को लेकर बड़ी बात कही है। गौतम गंभीर का मानना है कि मुंबई की सफलता के पीछे उनकी बल्लेबाजी का हाथ है और अगर किसी भी टीम को मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना है तो फिर उनके पास ज्यादा कुछ चारा नहीं होता है।
गौतम गंभीर ने कहा, 'आप हमेशा किसी को पारी की एंकरिंग करने और अच्छी स्ट्राइक रेट से स्कोर करने की बात करते रहते हैं। सूर्यकुमार यादव ने 130, 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा है। वह कोई हैं जो शानदार पारी खेल सकते हैं और विपक्ष को नुकसान पहुंचा सकते हैं।'
गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'सूर्यकुमार यादव के बाद आपके पास कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या की फायर पॉवर है, ये सभी लोग आपको अंतिम ओवरों में नुकसान पहुंचा सकते हैं। मुंबई के पास लंबे समय तक बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज भी हैं। आप अपनी बैटिंग लाइन अप से और क्या चाहते हैं। मुझे लगता है कि यही कारण है कि मुंबई आज इतनी मजबूत स्थिति में है।'