आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज(19 सितंबर) से होगी जहां चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भिड़ चुकी है जहां मुंबई ने चेन्नई को हराया था।
इस मैच भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का अनोखा मौका है। दरअसल रोहिन ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 397 छक्के लगाए है और इस मैच में अगर वो 3 छक्के लगा देते हैं तो भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
रोहित शर्मा के बाद भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम हैं जिन्होंने 324 छक्के जमाए है। उसके बाद 315 छक्कों के साथ विराट कोहली काबिज है और फिर 303 छक्कों के साथ सीएसके की ओर से खेलने वाले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शामिल हैं।