IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चियन को कथित तौर पर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए चेतावनी जारी की गई है। बीते दिनों यूट्यूब चैनल 'द ग्रेड क्रिकेटर' को दिए इंटरव्यू के दौरान डेनियल क्रिस्चियन ने RCB की नीतियों के खिलाफ कई खुलासे किए थे। परिणामस्वरूप, 'द ग्रेड क्रिकेटर' चैनल को उस वीडियो को अपने चैनल से भी डिलीट करना पड़ा है।
इस सप्ताह के शुरू में डेनियल क्रिस्चियन को न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन के साथ 'द ग्रेड क्रिकेटर' शो में इंटरव्यी देते हुए देखा गया था। जहां डेनियल क्रिस्चियन ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम और मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया था। डेनियल क्रिस्चियन का वह इंटरव्यी काफी वायरल भी हुआ था।
डेनियल क्रिस्चियन इंटरव्यू में, खुलासा किया था कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जैमीसन से अनुरोध किया था कि क्या वह उन्हें गेंदबाजी करने में रुचि रखते हैं? लेकिन जैमीसन ने ड्यूक गेंद के साथ नेट्स में विराट कोहली को गेंदबाजी करने से मना कर दिया था। इसके अलावा भी डेनियल क्रिस्चियन ने कई खुलासे किए थे।