IPL 2021: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी फेवरेट ऑल-टाइम XI चुनी है। दिनेश कार्तिक द्वारा चुनी गए खिलाड़ियों की लिस्ट में चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी का नाम शामिल नहीं है। धोनी आईपीएल के सबसे ज्यादा सफल कप्तानों में से एक हैं।
दिनेश कार्तिक ने एम एस धोनी से पहले खुदको तरजीह दी है और ऑल-टाइम XI में खुदको बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया है। आईपीएल के नियमों को ध्यान में रखते हुए दिनेश कार्तिक ने अपनी इस टीम में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। कार्तिक ने आन्द्रे रसल, सुनील नारायण, ग्लेन मैक्ग्रा और मिशेल स्टार्क को विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया है।
दिनेश कार्तिक ऑलटाइम आईपीएल XI (Dinesh Karthik all-time IPL XI): वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा (C), दिनेश कार्तिक (WK), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, ग्लेन मैक्ग्रा, जसप्रित बुमराह, मिशेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल।
Will @mipaltan Win Their First Match This Year??
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 1, 2021
.
.#IPL #IPL2021 #mumbaiindians #rcb #MIvRCB pic.twitter.com/a7wrcrFs9W