Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: ग्लेन मैक्सवेल को देखते ही युजवेंद्र चहल ने लगा दी दौड़, बिग शो ने लगा लिया गले

IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के बीच इस शानदार पल का वीडियो आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 06, 2021 • 13:14 PM
Cricket Image for Ipl 2021 Glenn Maxwell Hilarious Interaction With Yuzvendra Chahal
Cricket Image for Ipl 2021 Glenn Maxwell Hilarious Interaction With Yuzvendra Chahal (Image Source: Twitter)
Advertisement

IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई पावर-हिटर ग्लेन मैक्सवेल क्वारंटीन का समय बीताने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से जुड़ चुके हैं। क्वारंटीन से बाहर आने के बाद ग्लेन मैक्सवेल सीधा अभ्यास के लिए चले गए और वहां खिलाड़ियों से रूबरू हुए। इस दौरान मैक्सवेल को युजवेंद्र चहल को गले लगाते देखा गया।

ग्लेन मैक्सवेल और युजवेंद्र चहल के बीच इस शानदार पल का वीडियो आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। मैक्सवेल को देखते ही चहल तेजी से दौड़कर उनकी ओर आते हैं जिसके बाद मैक्सवेल चहल को गले से लगा लेते हैं। इस दौरान दोनों के बीच शानदार बातचीत होती है।

Trending


मैक्सवेल मस्ती भरे मूड में नजर आते हैं और चहल को जोर से गले लगाते हुए कहते हैं, ' तुम्हें पता है मैं तुम्हें नुकसान पहुंचाउंगा।' इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत होती है और अंत में मैक्सवेल लेग स्पिनर चहल की टांग खीचते हुए उन्हें तरबूज की चीनी कहते हैं। मैक्सवेल पहली बार आईपीएल में आरसीबी से खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने नीलामी के दौरान 14 करोड़ 25 लाख की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। पहला मुकाबला चैन्नई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाना है।


Cricket Scorecard

Advertisement