IPL 2021, KKR Vs MI: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेल जा रहे मैच में मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर गरजा है। सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 155.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 56 रन बनाए। इस दमदार पारी के दौरान सूर्यकुमार ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
सूर्यकुमार यादव ने पैट कमिंस की गेंद पर 99 मीटर लंबा छक्का मारकर अपने 50 रन पूरे किए थे। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 10वें ओवर के दौरान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाया था। सूर्यकुमार यादव ने जिस अंदाज में छक्का लगाया उसे देखकर ड्रैसिंग रूम में बैठे हार्दिक पांड्या हैरान रह गए थे।
सूर्यकुमार यादव के छक्के पर हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक था। हार्दिक को एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ कि पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाज को कोई बल्लेबाज कैसे ऐसा शॉट लगा सकता है। हार्दिक पांड्या अपनी कुर्सी से उठते हैं और हाथ मैं हैल्मेट पकड़े ही हैरान मुद्रा में ताली बजाने लगते हैं।
— Aditya Das (@lodulalit001) April 13, 2021