Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: बाल-बाल बचे विराट कोहली, आंखों के पास जम गया खून फिर भी करते रहे फील्डिंग

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में चोटिल होने से बाल-बाल बचे। कोहली गेंद को जज करने में गलती हो गई और गेंद उनके हाथों से लपक गई।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 09, 2021 • 21:37 PM
Cricket Image for  Ball Hit Under Virat Kohli Eyes
Cricket Image for Ball Hit Under Virat Kohli Eyes (Image Source: Twitter)
Advertisement

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में चोटिल होने से बाल-बाल बचे। हुआ यूं कि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 19वें ओवर के दौरान काइल जैमीसन की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने शॉट खेला। क्रुणाल गेंद को ठीक तरह से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधा विराट कोहली के हाथों में चली गई।

आरसीबी के कप्तान जो फील्डिंग के दौरान काफी मुस्तैद थे उनसे गेंद को जज करने में गलती हो गई और गेंद उनके हाथों से लपक गई। गेंद की गति काफी तेज थी विराट कोहली ने कैच तो ड्रॉप किया ही लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल होने से भी बाल-बाल बचे थे।

Trending


गेंद विराट कोहली के हाथों से छटककर सीधा उनकी आंखों पर जा लगी। विराट कोहली के साथ कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन फिर भी उनकी आंखे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितनी तेजी से गेंद लगी होगी। पल भर में कोहली की आंखों के किनारे गहरा लाल रंग जम गया लेकिन फिर भी विराट ने मैदान पर ही टिके रहने की ठानी।

इस चोट के बाद भी विराट के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान नजर आई और वह ब्रेक लिए बिना फील्डिंग करते रहे। वहीं अगर मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे।


Cricket Scorecard

Advertisement