केएल राहुल की टीम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 14वें सीजन के 17वें मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। हार के बावजूद इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है। रोहित शर्मा लगातार गेंदबाजों से बातचीत करते और उन्हें समझाते हुए नजर आए थे।
मुंबई टीम के फ़ील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को जयंत यादव को समझाते हुए देखा गया। रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी पसंद किया जा रहा है। रोहित शर्मा जयंत यादव से कहते हैं, 'अच्छा बॉल है ये। बॉल सूखा है और घूम रहा है। अगर उपर जाएगा तो बल्लेबाज़ के लिए मुश्किल होगी।'
रोहित शर्मा की बातों पर जयंत यादव ने अमल किया और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि खेल के प्रति रोहित शर्मा की अवयेरनेस काफी ज्यादा है। इस ओवर के तुरंत बाद रोहित ने अगला ओवर क्रुणाल पांड्या से करवाया था।
— Cricket Unlimi (@CricketUnlimi) April 23, 2021