Cricket Image for Ipl 2021 Tanya Purohit Has A Special Connection With Virat Kohli Wife Anushka Shar (Tanya Purohit IPL 2021)
आईपीएल 2021 में ग्लैमर का तड़का लगा रहीं 'क्रिकेट लाइव' शो में नजर आने वालीं एंकर को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं। स्टार स्पोर्ट्स के लिए टीवी पर आईपीएल 2021 में बतौर एंकर नजर आने वाली बला की खूबसूरत लड़की का नाम तान्या पुरोहित (Tanya Purohit) है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे तान्या पुरोहित से जुड़ी वो बातें जो बेहद कम लोग जानते हैं।
तान्या पुरोहित मूल रूप से उत्तराखंड के शहर श्रीनगर की निवासी हैं फिलहाल वह अपने काम के चलते मायानगरी मुंबई में रहती हैं। गढ़वाल यूनिवर्सिटी से तान्या पुरोहित ने मास कम्यूनिकेशन में एमए किया हुआ है।

