IPL 2021, Virender Sehwag predicts the winner of the tournament (Image Source: Google)
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज(19 सितंबर) से हो रही है जहां गति विजेता मुंबई इंडियंस की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।
इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए आईपीएल की उन टीमों का नाम बताया है जो 2019 में चैंपियन बन सकती है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा कि इस बार भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस विजेता बनने की प्रबल दावेदार है। इसके अलावा उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी लिया है और कहा है कि इस टीम के भी जीतने की अधिक संभावना है।