आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है लेकिन उससे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। वह मिडिल आर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करते है। दिल्ली ने उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 4 करोड़ में खरीदा था। ऐसे में दिल्ली के की चिंता काफी बढ़ गयी है। डीसी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में किस खिलाड़ी को शामिल करेगी ये आने वाले समय में पता चल जाएगा। यहां, हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 के लिए हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में टारगेट कर सकती है।
1. एरोन हार्डी
ऑस्ट्रेलिया के एरोन हार्डी (Aaron Hardie) इस लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाने में सफल हो गए है। दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग को हार्डी पसंद हैं और अगर वह हैरी ब्रूक की जगह उन्हें चुनते है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। हार्डी मिडिल आर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करने के साथ-साथ मध्यम गति से गेंदबाजी भी कर सकते है। इस वजह से दिल्ली उन्हें ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में टारगेट कर सकती है।