आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने (Kolkata Knight Riders) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और फिल सॉल्ट (Phil Salt) के तूफानी अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र को खिलाया। कोलकाता ने चक्रवर्ती की जगह अंगकृष रघुवंशी को खिलाया। ईडन गार्डन, में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 35(26)* रन कुलदीप यादव ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत ने 27(20) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक पोरेल ने 18(15) रन बनाये। अपनी इस छोटी पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। पंत और पोरेल ने चौथे विकेट के लिए 31(19) रन की साझेदारी निभाई। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। 2-2 विकेट हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने चटकाए। सुनील नारायण और मिचेल स्टार्क के खाते में एक-एक विकेट गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने मैच को 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर और 157 रन बनाकर जीत लिया। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन सॉल्ट ने बनाये। उन्होंने 33 गेंद में 7 चौको और 5 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद में 3 चौको और एक छक्के की मदद से 33* रन बनाये। वेंकटेश अय्यर 23 गेंद में 2 चौको और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे।