आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शतक और शिवम दुबे (Shivam Dube) के अर्धशतक की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। गायकवाड़ पहले चेन्नई के कप्तान है जिन्होंने शतक जड़ा है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। चेन्नई की तरफ से आखिरी गेंद खेलने आये धोनी ने स्टोइनिस की गेंद पर चौका जड़ दिया।
गायकवाड़ ने 60 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की शतकीय पारी खेली। गायकवाड़ ने 56 गेंद में शतक जड़ दिया। वो चेन्नई के इतिहास में तीसरे बल्लेबाज है जिन्होंने 2 शतक जड़े है। गायकवाड़ से पहले मुरली विजय और शेन वॉटसन चेन्नई के लिए 2-2 शतक जड़ चुके है। शिवम दुबे ने 27 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
दुबे ने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। गायकवाड़ और दुबे ने चौथे विकेट के लिए 104 (46) रन की साझेदारी की। जड्डू ने 19 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाये। गायकवाड़ और जडेजा ने तीसरे विकेट के लिए 52 (39) रन की साझेदारी की। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा एक-एक विकेट मोहसिन खान, मैट हेनरी और यश ठाकुर को मिला।